गाजा पट्टी में सैन्य अभियान तेज करने के लिए अमेरिका इजरायल को लगभग 14 हजार टैंक गोले देगा

दक्षिणी गाजा पट्टी में सैन्य अभियान तेज करने के लिए अमेरिका इजरायल को लगभग 14 हजार टैंक गोले देगा। इसकी कीमत 10 करोड़ 60 लाख डॉलर से अधिक होगी।

अमेरिकी प्रशासन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी ऐसे समय में दी है जब यूक्रेन, इजरायल और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए लगभग 10 करोड़ 60 लाख डॉलर का सहायता पैकेज जारी करने का जो. बाइडेन प्रशासन का अनुरोध कांग्रेस में लंबित है। कुछ डेमोक्रेट सांसद इजरायल को 14 अरब 30 करोड़ डॉलर की सहायता दिये जाने के एवज में इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू सरकार से गाजा में हमास के साथ जारी संघर्ष में आम नागरिकों की मौत के मामले कम करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment