केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज बेंगलुरु में खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों का प्रतीक चिन्ह और शुभंकर जारी किया। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने विश्वविद्यालयों से देश के वास्ते ओलंपिक पदक जीतने के लिए योगदान करने का आह्वान किया। खेल मंत्री ने कहा कि विशिष्ट एथलीटों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षण की व्यवस्था के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। खेल मंत्री ने कहा कि लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना और मिशन ओलंपिक समिति की स्थापना का उद्देश्य हमारे एथलीटों को आगामी एशियाई, राष्ट्रमंडल और ओलिम्पिक खेलों में पदक जीतने का है। भारत में खेलों को लोकप्रिय बनाने में प्रधानमंत्री के निर्णयों के बारे में अनुराग ठाकुर ने कहा कि योग को आज संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव से दुनियाभर में मान्यता मिली है। खेल मंत्री ने कहा कि उनका मंत्रालय मलखंभ जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देगा। उन्होंने बताया कि ओडिसा में आयोजित विश्वविद्यालय खेलों के पहले संस्करण में लगभग तीन हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया था। बेंगलुरु में आयोजित हो रहे खेलों में चार हजार 500 से अधिक एथलीट योग और मलखंब सहित विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि इन खेलों में निखर कर आने वाली प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका दिया जाएगा।
Related posts
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...