खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ पर आरोपों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया

खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ पर आरोपों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया

खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ में प्रमुख खिलाड़ियों की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। जांच के दौरान समिति भारतीय कुश्ती महासंघ के रोजमर्रा के प्रशासन का कार्य भी करेगी। खिलाडि़यों के हितों की रक्षा करने और महासंघ में सुशासन को बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

समिति की अध्यक्षता खेल रत्न पुरस्कार विजेता और एथलीट आयोग की अध्यक्ष एम सी मैरीकॉम करेंगी। अन्य सदस्यों में खेल रत्न पुरस्कार विजेता योगेश्वर दत्त और ध्यानचंद पुरस्कार विजेता तृप्ति मुरगुंडे शामिल हैं। समिति चार सप्ताह के अंदर अपनी जांच पूरी करेगी।

खेल मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से भारतीय कुश्ती महासंघ की कार्यकारी समिति को महासंघ की रोजमर्रा की गतिविधियों से दूर रहने का निर्देश दिया है।

Related posts

Leave a Comment