चावल, गेहूं और आटे की खुदरा कीमतों को नियंत्रित करने के लिए बाजार हस्तक्षेप करने की भारत सरकार की पहल के एक हिस्से के रूप में, गेहूं और चावल दोनों की साप्ताहिक ई-नीलामी आयोजित की जाती है। वर्ष 2023-24 की 19वीं ई-नीलामी 01.11.2023 को आयोजित की गई थी।
खुले बाजार में गेहूं की उपलब्धता बढ़ाने के लिए, गेहूं की साप्ताहिक पेशकश की मात्रा को बढाकर 3 लाख मीट्रिक तक अधिकतम किया गया ताकि बोलीदाता ओएमएसएस (डी) के तहत खरीददारी कर सके। यह मात्रा 01.11.2023 से बढ़ाकर 200 मीट्रिक टन की गई है।
इसके परिणामस्वरूप, दिनांक 01.11.2023 की ई-नीलामी में 2389 बोलीदाताओं को 2.87 लाख मीट्रिक टन गेहूं बेचा गया है।
एफएक्यू गेहूं के लिए भारित औसत विक्रय मूल्य 2291.15 रुपये प्रति क्विंटल था जबकि आरक्षित मूल्य 2150 रुपए प्रति क्विंटल था। पूरे भारत में यूआरएस गेहूं का भारित औसत बिक्री मूल्य 2311.62 रुपये प्रति क्विंटल था जबकि इसका आरक्षित मूल्य 2125 रुपए प्रति क्विंटल था।
इसके अलावा, कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए, भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि ओएमएसएस (डी) के तहत गेहूं की बिक्री 31.03.2024 तक जारी रहेगी और 101.5 लाख मीट्रिक टन गेहूं को 31.03.2024 तक बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा।
व्यापारियों को ओएमएसएस (डी) के तहत गेहूं बिक्री के दायरे से बाहर रखा गया है और स्टॉक की जमाखोरी से बचने के लिए 31.10.2023 तक देश भर में 1721 औचक जांच की गई है।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment