Categories: News-Headlines

HPCL 1,400 करोड़ से अधिक की लागत से पंजाब के बठिंडा में दूसरी पीढ़ी (2जी) के जैव-रिफाइनरी संयंत्र की स्थापना कर रही है

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल), जोकि एक केन्द्र सरकार का सार्वजनिक उपक्रम है, 1,400 करोड़ से अधिक की लागत से पंजाब के बठिंडा में दूसरी पीढ़ी (2जी) के जैव-रिफाइनरी संयंत्र की स्थापना कर रही है। इस 2जी बायो-रिफाइनरी को केन्द्र सरकार के इथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम के तहत पेट्रोल के साथ मिश्रित करने के लिए इथेनॉल के उत्पादन के हेतु धान के भूसे के उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है। इस संयंत्र के स्थापना कार्य में होने वाली प्रगति की निगरानी एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा भी की जा रही है। आयोग ने बठिंडा स्थित संयंत्र परिसर का दौरा भी किया था और एचपीसीएल के सीएमडी एवं बठिंडा के जिला प्रशासन के साथ स्थापना कार्य में हुई प्रगति की समीक्षा भी की थी।

इस 2जी इथेनॉल संयंत्र की डिजाइन की गई उत्पादन क्षमता 100 किलो लीटर (केएल) इथेनॉल प्रतिदिन है और इसके अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करने की स्थिति में इस उद्देश्य के लिए प्रतिदिन 570 एमटी (2,00,000 एमटी सालाना) धान के भूसे का उपयोग किया जाएगा। आगामी 2जी इथेनॉल संयंत्र, जिसके इस साल के अंत तक चालू होने की उम्मीद है, के लिए फीडस्टॉक के रूप में उपयोग के लिए इस सीजन में लगभग एक लाख एमटी बायोमास खरीदा जाएगा।

इस संयंत्र ने पहले ही बायोमास की खरीद शुरू कर दी है और अगले कुछ दिनों में खरीद में तेजी आने की उम्मीद है। एचपीसीएल खरीद से संबंधित समस्याओं को सुव्यवस्थित व हल करने के लिए पंजाब राज्य सरकार, जिला प्रशासन और पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पीईडीए) के साथ समन्वय कर रहा है। धान की पराली खरीद के लिए बठिंडा और आसपास के क्षेत्रों के स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के साथ समझौते किए गए हैं। कुल 23,000 एमटी से अधिक धान का भूसा पहले ही एकत्रित किया जा चुका है।

यह संयंत्र पंजाब में, विशेषकर बठिंडा जिले में, इस वर्ष और साथ ही आने वाले वर्षों में धान की पराली जलाने की घटनाओं में काफी कमी लाएगा। इसका असर पहले से ही दिख रहा है। इस वर्ष 15 सितंबर से लेकर 01 नवंबर तक की अवधि में, बठिंडा में धान की पराली जलाने के कुल मामले 2022 में 880 से घटकर 294 हो गए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

22 hours ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

23 hours ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

3 days ago

This website uses cookies.