क्रिकेट विश्व कप में पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया। श्रीलंका ने अफगानिस्तान को जीत के लिए 242 रन का लक्ष्य दिया था। इससे पहले श्रीलंका की पूरी टीम 49 ओवर और तीन गेंद पर 241 बनाकर आउट हो गई। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया
क्रिकेट विश्व कप में कल कोलकाता में बांग्लादेश और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। पाकिस्तानी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी।