Categories: News-Headlines

क्रिकेट: भारत ने दूसरे और अंतिम टेस्‍ट मैच में बांग्‍लादेश को तीन विकेट से हराकर श्रृंखला 2-0 से जीती

ढाका के शेरे बांग्‍ला नेशनल स्‍टेडियम में आठवें विकेट के लिए श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन के बीच नाबाद 71 रन की साझेदारी की बदौलत भारत ने दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्‍ट मैच में बांग्‍लादेश को तीन विकेट से हराकर श्रृंखला दो-शून्‍य से जीत ली है। कल के स्‍कोर चार विकेट पर 45 रन से आगे खेलते हुए भारत ने मैच के चौथे दिन आज पहले सत्र में तीन विकेट गंवाकर आवश्‍यक सौ रन बना लिये। मेजबान टीम के लिए मेहदी हसन मिराज़ ने पांच विकेट लिये।

इससे पहले, बांग्‍लादेश की टीम दूसरी पारी में 231 रन बनाकर आउट हो गई थी। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने तीन खिलाडियों को आउट किया। रविचन्‍द्रन अश्विन और मोहम्‍मद सिराज ने दो-दो जबकि जयदेव उनादकट और उमेश यादव ने एक-एक विकेट लिया।

भारत ने पहली पारी में 314 रन बनाकर खेल के दूसरे दिन बांग्‍लादेश पर 87 रन की बढ़त बना ली थी। दूसरे टेस्‍ट के पहले दिन बांग्‍लादेश पहली पारी में 227 रन बनाकर आउट हो गया था।

भारत ने पिछले रविवार को चट्टो्ग्राम में पहले टेस्‍ट में बांग्‍लादेश पर 188 रन से जीत हासिल की थी।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

5 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

6 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.