उत्तर भारत में अगले तीन दिन कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। कश्मीर घाटी में तापमान लगातार जमाव बिंदु से नीचे है। घाटी के सभी भागों में 21 दिसंबर से चल रही कड़ाके की ठंड अगले 40 दिन तक जारी रहेगी। इन दिनों को चिलाइ कलां कहते हैं। श्रीनगर में डल झील के कई हिस्से जम गए हैं।
हिमाचल प्रदेश में, राज्य के अधिकांश हिस्से पारा गिरने के कारण शीतलहर की चपेट में है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज निचली पहाड़ियों और मैदानी इलाकों में घने कोहरे के साथ मौसम शुष्क रहेगा।
अगले दो दिनों में कांगड़ा, शिमला, चंबा, लाहोल स्पीति, किन्नौर और कुल्लू जिलों की ऊंची पहाड़ियों में हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का तापमान सामान्य से कम हो जाने के कारण शीत लहर चल रही है।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में सुबह के समय घना कोहरा जारी रहेगा।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों, केरल और लक्षद्वीप द्वीप में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी दी है। मछुआरों को आज दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका तट में दूर तक न जाने की सलाह दी गई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment