क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, DD स्पोर्ट्स पर भारत के वेस्टइंडीज दौरे का विशेष प्रसारण

क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, DD स्पोर्ट्स पर भारत के वेस्टइंडीज दौरे का विशेष प्रसारण

क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है, जुलाई 2022 में भारत के वेस्टइंडीज दौरे के सभी क्रिकेट मैचों का सीधा प्रसारण केवल डीडी स्पोर्ट्स पर ही उपलब्ध होगा। डीडी स्पोर्ट्स जुलाई दौरे के दौरान सभी भारत-वेस्टइंडीज मैचों का प्रसारण डीडी फ्रीडिश के अलावा सभी केबल और डीटीएच प्लेटफॉर्मों पर करेगा।

वेस्ट इंडीज 2022 के भारतीय टीम के दौरे में 3 एक दिवसीय और 5 टी-20 मैच शामिल हैं, ये मैच 22 जुलाई 2022 से शुरू होकर 7 अगस्त 2022 तक खेले जाएगें।

क्रिकेट मैचों के लाइव टेलीकास्ट के अलावा, डीडी स्पोर्ट्स विशेषज्ञों और क्रिकेट हस्तियों के साथ मैच से पहले और मैच के बाद विश्लेषण पर आधारित विशेष कार्यक्रमों का भी प्रसारण करेगा।

इस श्रृंखला का विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है:

तिथि
मैच
भारतीय मानक समयानुसार

22.07.2022
पहला एक दिवसीय
7 बजे सांय

24.07.2022
दूसरा एक दिवसीय
7 बजे सांय

27.07.2022
तीसरा एक दिवसीय
7 बजे सांय

29.07.2022
पहला टी-20
8 बजे सांय

01.08.2022
दूसरा टी-20
8 बजे सांय

02.08.2022
तीसरा टी-20
8 बजे सांय

06.08.2022
चौथा टी-20
8 बजे सांय

07.08.2022
पांचवा टी-20
8 बजे सांय

Related posts

Leave a Comment