कोविड के नए वेरियंट बीएफ 7 से उत्‍पन्‍न किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार: सरकार

कोविड के नए वेरियंट बीएफ 7 से उत्‍पन्‍न किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार: सरकार

स्‍वास्‍थ्‍य राज्‍य मंत्री डॉक्‍टर भारती प्रवीण पवार ने कहा है कि भारत कोविड-19 के नए वेरियंट बीएफ 7 से उत्‍पन्‍न किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। यह वायरस जापान, चीन और कुछ अन्‍य देशों में तेजी से फैल रहा है। डॉक्‍टर पवार ने यह टिप्‍पणी पुद्दुचेरी के एक होटल में लोगों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम की छियान्‍वे-वीं कड़ी सुनने के बाद कही। उन्‍होंने बताया‍ कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में निगरानी समिति की बैठक बुलाई थी और वायरस के प्रसार पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए थे। मंत्री ने बताया कि अभी तक बीएफ 7वेरियंट के केवल चार संक्रमित सामने आए हैं। उन्‍होंने कहा कि देश में व्‍यापक टीकाकरण अभियान जारी रहेगा और स्‍वास्‍थ्‍य ढांचे का विस्‍तार किया जायेगा ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने में मदद मिल सके।

Related posts

Leave a Comment