Categories: News-Headlines

कोविड अपडेट: भारत में ओमीक्रोन के कुल मामले बढ़कर 145 हुए

ब्रिटेन से हाल में गुजरात लौटे 45 वर्षीय एक अनिवासी भारतीय और एक किशोर के कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाये जाने के बाद भारत में इसके कुल मामले बढ़कर रविवार को 145 हो गए।

केंद्र और राज्य के अधिकारियों के अनुसार, 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों – महाराष्ट्र (48), दिल्ली (22), राजस्थान (17), कर्नाटक (14), तेलंगाना (20), गुजरात (9), केरल (11), आंध्र प्रदेश (1), चंडीगढ़ (1), तमिलनाडु (1) और पश्चिम बंगाल (1) में ओमीक्रोन के मामलों का पता चला है।

शनिवार को महाराष्ट्र में आठ और मामले सामने आये थे, वहीं तेलंगाना में ओमीक्रोन मामलों की संख्या आठ से बढ़कर 20 हो गई, जबकि कर्नाटक और केरल में क्रमशः छह और चार मामले सामने आये।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि गुजरात में एक अनिवासी भारतीय की 15 दिसंबर को ब्रिटेन से आने के बाद अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आरटी-पीसीआर जांच की गई, जिसमें वह संक्रमित पाया गया।

आणंद जिले के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम टी छारी ने कहा, ‘‘व्यक्ति के नमूने की बाद में की गई जांच में इसके ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने का पता चला।’’ उक्त व्यक्ति को अहमदाबाद से राज्य के आणंद जाने का कार्यक्रम था।

डॉ छारी ने कहा, ‘‘हालांकि, उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चलने के बाद, उसे हवाई अड्डे से अहमदाबाद के सिविल अस्पताल ले जाया गया। मरीज का वर्तमान में अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।’’

अधिकारी ने कहा कि इस व्यक्ति के सह-यात्री और उसके सम्पर्क में आये अन्य व्यक्ति की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है।

गांधीनगर के नगर आयुक्त धवल पटेल ने कहा कि ब्रिटेन से लौटने के बाद गांधीनगर का एक 15 वर्षीय किशोर ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के आठ नए मामले सामने आये, जिससे राज्य में ऐसे मामलों की कुल संख्या बढ़कर 48 हो गई।

इसने कहा कि इनमें से 28 मरीज पहले ही ठीक हो चुके हैं या उनकी बाद की कोविड​​​​-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

अधिकारियों ने कहा कि कर्नाटक में शनिवार को सामने आये छह मामलों में से एक ब्रिटेन से यात्री है, जबकि पांच अन्य दक्षिण कन्नड़ जिले के दो शैक्षणिक संस्थानों में कोविड​​​​-19 से संक्रमित मिले व्यक्तियों में शामिल हैं।

केरल में, तिरुवनंतपुरम से कोरोना वायरस के नए प्रकार के दो मामले सामने आये हैं, जो 17 और 44 वर्ष की आयु के व्यक्ति हैं। एक मामला मालप्पुरम में 37 वर्ष की आयु के व्यक्ति का है, जबकि दूसरा त्रिशूर जिले के 49 वर्षीय व्यक्ति का है।

कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का सबसे पहले पता 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में चला था, भारत में इसके पहले दो मामले कर्नाटक में 2 दिसंबर को सामने आये थे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.