Categories: News-Headlines

अक्टूबर में कोयला आयात 27 प्रतिशत गिरकर 1.575 करोड़ टन रहा

भारत का कोयला आयात अक्टूबर 2021 में एक साल पहले की तुलना में 26.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1.575 करोड़ टन पर आ गया। कोयला एवं इस्पात के बारे में शोध रिपोर्ट प्रकाशित करने वाली कंपनी एमजंक्शन सर्विसेज ने आंकड़ों के आधार पर कहा है कि देश के प्रमुख एवं अन्य बंदरगाहों पर आयात किए गए कोयला एवं कोक में अक्टूबर में 26.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके मुताबिक अक्टूबर 2021 में देश में कोयला आयात 1.575 करोड़ टन रहा जबकि अक्टूबर 2020 में यह 2.150 करोड़ टन रहा था।

हालांकि सितंबर 2021 की तुलना में गत अक्टूबर में कोयला आयात छह प्रतिशत अधिक रहा। सितंबर में कोयला आयात 1.458 करोड़ टन हुआ था।

अगर अक्टूबर में आयात किए गए कोयले आयात का वर्गीकरण देखें तो नॉन-कोकिंग कोयला 94.57 लाख टन था जबकि कोकिंग कोयले की मात्रा 40.5 लाख टन की थी। चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों (अप्रैल-अक्टूबर) में कुल कोयला आयात 12.309 करोड़ टन रहा है जो एक साल पहले की समान अवधि के 11.681 करोड़ टन के मुकाबले 5.4 प्रतिशत अधिक है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.