कोयला मंत्रालय आज नई दिल्ली में 106 कोयला ब्लॉक की नीलामी के सातवें दौर की प्रक्रिया शुरू करेगा

कोयला मंत्रालय आज नई दिल्ली में कुल 106 कोयला ब्लॉक की नीलामी के सातवें दौर की प्रक्रिया शुरू करेगा। कोयला खदानों का चयन निवेशकों की मांग के आधार पर किया गया है। मंत्रालय ने कहा है कि सरकार कोयले के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के प्रति वचनवद्ध है, ताकि आर्थिक वृद्धि और राष्ट्र का विकास हो सके।

कोयला मंत्रालय ने तीन वर्ष से कम समय में 87 खदानों की सफलतापूर्वक नीलामी की थी। इनसे लगभग 33 हजार 200 करोड़ रुपए का राजस्व मिलने का अनुमान है और इससे लगभग तीन लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्य से सबसे पहली वाणिज्यिक कोयला खदानों की नीलामी का जून 2020 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुभारंभ किया था।

Related posts

Leave a Comment