कोंकण और गोवा में आज मूसलाधार वर्षा की संभावना: IMD

कोंकण और गोवा में आज मूसलाधार वर्षा की संभावना: IMD

मौसम विभाग ने आज कोंकण और गोवा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अधिकांश स्‍थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा दक्षिणी और उत्तरी कोंकण में कुछ जगहों पर तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्त की गई है।

मौसम विभाग ने देश से मानसून की विदाई की घोषणा की

देश में मॉनसून समाप्‍त हो गया है। इस साल जून से सितम्‍बर तक 94.4 प्रतिशत वर्षा हुई। भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पश्‍चिम मॉनसून के मौसम में देश के वर्षा सिंचित कृषि क्षेत्रों में लम्‍बी अवधि के औसत में एक सौ एक प्रतिशत वर्ष हुई, लेकिन कुल क्षेत्रफल का 73 प्रतिशत हिस्‍सा और सात सब-डिवीजनों में मॉनसून के दौरान सामान्‍य से कम वर्षा हुई।

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि इस साल अक्‍टूबर में देश के अधिकतर हिस्‍सों में अधिकतम तापमान सामान्‍य से अधिक रहने की सम्‍भावना है। अगले महीने पूर्वोत्‍तर के कुछ हिस्‍सों को छोडकर देश के अधिकतर हिस्‍सों में न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से अधिक रहने का अनुमान है। देश के उत्‍तर पश्‍चिमी हिस्‍सों में और दक्षिणी प्रायद्विपीय इलाके में इस साल अक्‍टबूर से दिसम्‍बर तक अधिकतर हिस्‍सों में सामान्‍य से अधिक वर्षा की सम्‍भावना है।

Related posts

Leave a Comment