कॉमनवेल्‍थ खेल 2022 के लिए 18 सदस्‍यों की भारतीय हॉकी टीम की घोषणा

हॉकी इंडिया ने कल कॉमनवेल्‍थ खेल 2022 के लिए 18 सदस्‍यीय भारतीय हॉकी टीम की घोषणा की। कॉमनवेल्‍थ खेल 29 जुलाई से बर्मिघम में होंगे।

भारत इंग्‍लैड, कनाडा, वेल्‍स और घाना के साथ पूल बी में है। भारत 31 जुलाई को घाना के विरुद्ध अपने अभियान की शुरूआत करेगा। पिछले वर्ष ओलंपिक गेम्‍स में एक कांस्‍य पदक जीतने वाले भारतीय टीम का नेतृत्‍व करने वाले मनप्रीत सिंह कॉमनवेल्‍थ खेल 2022 में अपनी टीम का नेतृत्‍व करेंगे।

Related posts

Leave a Comment