केरल में दस दिन के ओणम त्योहार की आज से अथम् के साथ शुरूआत हो गई है। इस अवसर पर आज सुबह राज्यभर के लोगों ने पारंपरिक परिधान पहने और मंदिरों में पूजा-अर्चना की। लोगों ने राजा महाबली के स्वागत के प्रतीक के तौर पर घरों के बाहर फूलों से पुक्कलम बनाए। राजा महाबली को भगवान विष्णु के अवतार बामन देव ने पाताल भेज दिया था। आज सुबह एर्नाकुलम के तिरुपुनितुरा शहर में प्रसिद्ध अथचमयम् यात्रा निर्धारित है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन इसका शुभारंभ करेंगे। इस यात्रा में केरल की संस्कृति, विरासत और कलाकृतियां शामिल होंगी। इस बार की यात्रा में हरित प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। राज्य में आज शाम से त्रिक्काकरा मंदिर में राजा महाबली से जुड़े दस दिन के त्योहार की शुरुआत भी हो रही है। इस अवसर पर कुडियेत्तम यानी मंदिर-ध्वज फहराया जाएगा।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...