केरल के कई हिस्सों में गरज के साथ तेज बारिश, दस जिलों को येलो अलर्ट जारी

केरल के लगभग सभी भागों में गरज के साथ तेज बारिश हो रही है। आज दस जिलों को येलो अलर्ट जारी किया गया है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, इडुक्की और मलप्पुरम जिलों में कल तक येलो अलर्ट जारी रहेगा।

अलाप्पुझा के कुट्टनाड क्षेत्र में जलभराव से खडी फसलों और घरों को बड़े स्‍तर पर नुकसान हुआ है।

मौसम विभाग ने रविवार तक पूरे राज्य में बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है। केरल और लक्षद्वीप तट पर आज और कल मछुआरों के मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Related posts

Leave a Comment