Categories: News-Headlines

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में आज अट्टुकल पोंगल का पर्व मनाया जा रहा है

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में आज अट्टुकल पोंगल का पर्व मनाया जा रहा है। अट्टुकल मंदिर को महिलाओं का सबरीमाला भी कहा जाता है। इस अवसर पर लाखों की संख्‍या में महिलाएं अपने आराध्‍य को अर्पित करने के लिये मिट्टी के चूल्‍हे पर चावल, गुड और नारियल से पोंगल बनाती हैं। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात प्रतिबंध के साथ-साथ पर्यावरण अनुकूलता के लिए कडे दिशा निर्देश लागू किये हैं। हर वर्ष आसपास के गिरजाघर और मस्जिद भी इस त्‍योहार को मनाने में अपना पूर्ण सहयोग देते हैं। यह सहयोग न केवल पोंगल की परंपरा को पुष्पित पल्लवित करता है बल्कि सम्मिलित आस्‍था और एकता को भी दर्शाता है।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.