Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 25 फरवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

जनसत्‍ता की पहली खबर है – प्रधानमंत्री ने दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना की शुरूआत की। कहा-पिछली सरकारों ने भंडारण ढांचे पर ध्‍यान नहीं दिया।

तीन नए आपराधिक कानून एक जुलाई से प्रभावी होंगे। आईपीसी की जगह न्‍याय संहिता, सामूहिक दुष्‍कर्म पर फांसी की सजा, अमर उजाला की पहली खबर है। दैनिक जागरण और देशबन्‍धु लिखता है-शीतकालीन सत्र के दौरान संसद ने तीनों नए सुरक्षा कानून पारित किए थे। न्‍याय संहिता में बदलाव करते हुए 20 नए अपराध जोड़े गए। हिन्‍दुस्‍तान ने लिखा है- दंड की जगह न्‍याय को प्राथमिकता।

हिन्‍दुस्‍तान ने लिखा है- सिंघु और टिकरी बॉर्डर 12 दिन बाद फिर से खुले। राष्‍ट्रीय सहारा ने लिखा है- दिल्‍ली से हरियाणा आने-जाने वालों को राहत।

आज प्रकाशित अखबारों में उत्‍तर प्रदेश में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द और छह महीने में दोबारा परीक्षा कराए जाने के राज्‍य सरकार के आदेश तथा दोषियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई के कड़े निर्देश पहले पन्‍ने पर दिए है।

नवभारत टाइम्‍स लिखता है-यूजीसी ने विश्‍वविद्यालयों और कॉलेजों को आगाह किया, शिकायतों को गंभीरता से लें, तुरंत कार्रवाई करें। छात्रों को छोटी-छोटी बातों पर बार-बार चक्‍कर न लगाने पड़े।

राजनीतिक घटनाक्रम में विभिन्‍न राज्‍यों में दलों के गठजोड़ पर भी अखबारों की नजर है।

उत्‍तराखंड में हल्‍द्वानी हिंसा के मुख्‍य षडयंत्रकारी को दिल्‍ली से गिरफ्तार किए जाने की खबर राष्‍ट्रीय सहारा में है।

हिन्‍दुस्‍तान की पहले पन्‍ने की खबर है- संदेशखाली में भूमि विवाद से जुड़ी चार सौ शिकायतों सहित एक हजार से अधिक शिकायतें दर्ज।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.