केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आज भारतीय भाषा उत्सव और प्रौद्योगिकी तथा भारतीय भाषा शिखर सम्मेलन का नई दिल्ली में उद्घाटन किया। दो दिन के इस सम्मेलन में भारतीय भाषाओं में शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक के उपयोग पर चर्चा होगी। इस अवसर पर धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि सरकार ने प्रसिद्ध तमिल कवि और स्वतंत्रता सेनानी महाकवि चिन्नास्वामी सुब्रमण्यम भारती की जयंती 11 दिसंबर को भारतीय भाषा दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव किया है। भारतीय भाषा उत्सव 28 सितंबर से 11 दिसंबर तक चलेगा।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...