उत्तराखंड में केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट इस महीने की 27 तारीख को भाई दूज के दिन बंद कर दिए जाएंगे, जबकि गंगोत्री को इस महीने की 26 तारीख को गोवर्धन पूजा के दिन बंद किया जाएगा। बद्रीनाथ धाम के कपाट अगले महीने की 19 तारीख को सर्दियों के लिए बंद किए जाएंगे। मंदिर समिति ने आज विजयादशमी के अवसर पर यह घोषणा की।
केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट 27 अक्टूबर को बंद होंगे