केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बनवारी लाल वर्मा ने कहा है कि केंद्र सरकार किसानों की प्रतिव्यक्ति आय बढाने के लिए शीघ्र ही एक नई सहकारिता नीति लाएगी। आज पुणे में बैकुंठ मेहता सहकारिता अनुसंधान संस्थान के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में बनवारी लाल वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार विश्व की सबसे बडी खाद्य भंडारण योजना तैयार कर रही है। इस योजना पर जल्द अमल किया जाएगा, ताकि किसानों की उपज बर्बाद होने से रोकी जा सके। हालांकि उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश की खाद्यान्न भंडारण क्षमता आवश्यकता का मात्र 47 प्रतिशत है।
बनवारी लाल वर्मा ने बताया कि भविष्य में देश में पेट्रोल पंपों और रसोई गैस एजेंसियों का आवंटन प्राथमिक कृषि ऋण समितियों जैसी विकास समितियों के माध्यम से किया जाएगा जिसके लिए केंद्र सरकार ने दो लाख नई विकास समितियां बनाने का लक्ष्य रखा है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment