राजस्थान की नंदिनी गुप्ता को कल रात इम्फाल में आयोजित फेमिना मिस इंडिया 2023 ग्रैंड फिनाले के 59वें संस्करण में फेमिना मिस इंडिया की विजेता के रूप में ताज पहनाया गया। जबकि 19 वर्षीय दिल्ली की श्रेया पूंजा को पहली उपविजेता घोषित किया गया और मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग दूसरी उपविजेता रहीं। राज्य की 30 विजेताओं में से इन महिलाओं को शीर्ष तीन के रूप में चुना गया। ये समारोह खुमान लंपक स्पोर्ट्स स्टेडियम के इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया था जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे भी मौजूद थे। इस वर्ष जज के पैनल में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स 2002 और मेंटर नेहा धूपिया, बॉक्सिंग आइकन लैशराम सरिता देवी, कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस, फिल्म निर्देशक और लेखक हर्षवर्धन कुलकर्णी और प्रसिद्ध डिजाइनर रॉकी स्टार और नम्रता जोशीपुरा शामिल थे।
विजेता नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment