केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन और प्रौद्योगिकी के नए क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा हुई। जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जर्मन संघीय संसद के जर्मन-भारत संसदीय ग्रुप के राल्फ ब्रिंखॉस ने की। इस अवसर पर भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल के साथ सतत विकास के लिए रास्ते तलाशने पर बातचीत हुई। उन्होंने प्रौद्योगिकी, जल, सर्कुलर अर्थव्यवस्था और वानिकी के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग के माध्यम से जर्मनी के प्रयासों की सराहना की।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...