Categories: News-Headlines

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और जापान के मंत्री हिरोमासा नाकानो ने मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना के सूरत और मुंबई स्थलों का दौरा किया

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने जापान के भूमि, अवसंरचना, परिवहन एवं पर्यटन मंत्री महामहिम हिरोमासा नाकानो के साथ आज सूरत और मुंबई में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के हाई-स्पीड रेल (एचएसआर) निर्माण स्थलों का दौरा किया।

महामहिम नाकानो का सूरत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पारंपरिक गरबा के साथ स्वागत किया गया। जापानी मंत्री के स्वागत समारोह में सूरत के सांसद श्री मुकेश दलाल, महापौर श्री दक्षेश मवानी, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष, रेलवे, एनएचएसआरसीएल और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

सूरत में ट्रैक स्लैब बिछाने के स्थल का दौरा: दोनों मंत्रियों ने सूरत हाई-स्पीड रेल स्थल पर ट्रैक निर्माण स्थल का दौरा किया, जहाँ उन्होंने वायडक्ट पर जे-स्लैब गिट्टी रहित ट्रैक प्रणाली की स्थापना का काम देखा। ट्रैक स्लैब की स्थापना और स्थायी रेल ट्रैक बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है।

हाल ही में, केंद्रीय मंत्री श्री वैष्णव ने सूरत एचएसआर स्टेशन के पास पहले ट्रैक टर्नआउट इंस्टॉलेशन का भी अवलोकन किया।

मुंबई के बीकेसी एचएसआर स्टेशन का दौरा: दोनों मंत्रियों ने वंदे भारत एक्सप्रेस से सूरत से मुंबई तक की यात्रा की। उन्होंने मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) बुलेट ट्रेन स्टेशन की प्रगति की समीक्षा की। मंत्री नाकानो और जापानी टीम ने वंदे भारत ट्रेन की गुणवत्ता पर खुशी जताई।

मुंबई के बीकेसी बुलेट ट्रेन स्टेशन की मुख्य विशेषताएँ: मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्टेशन एक भूमिगत सुविधा होगी। खुदाई 30 मीटर से ज़्यादा गहरी हो चुकी है, जो एक 10 मंज़िला इमारत के बराबर है और करीब 84% काम पूरा हो चुका है। स्टेशन में तीन तल होंगे: प्लेटफ़ॉर्म, कॉन्कोर्स और सर्विस फ़्लोर और यह सड़क और मेट्रो दोनों से जुड़ा होगा। दो प्रवेश और निकास बिंदु प्रस्तावित हैं, जिनमें से एक मेट्रो स्टेशन के पास और दूसरा एमटीएनएल भवन के पास होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए डिज़ाइन किए गए इस स्टेशन में विशाल क्षेत्र और आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, साथ ही इसमें भरपूर प्राकृतिक रोशनी का भी ख्याल रखा जाएगा।

बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति (सितंबर 2025): मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर 508 किलोमीटर लंबा है। कुल वायडक्ट में से 323 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है, साथ ही 399 किलोमीटर के पियर का काम भी पूरा हो चुका है। पुल निर्माण के प्रमुख पड़ावों में 17 नदी के ऊपर बनने वाले पुल, 5 पीएससी पुल और 9 स्टील पुलों का निर्माण शामिल है। कुल 211 किलोमीटर ट्रैक बिछाया जा चुका है और कॉरिडोर पर 4 लाख से ज़्यादा ध्वनि अवरोधक लगाए गए हैं। पालघर में सात पर्वतीय सुरंगों के लिए खुदाई का काम चल रहा है, जबकि बीकेसी और शिलफाटा के बीच 21 किलोमीटर लंबी एनएटीएम सुरंग के 5 किलोमीटर हिस्से का काम पूरा हो चुका है। सूरत और अहमदाबाद में रोलिंग स्टॉक डिपो निर्माणाधीन हैं। गुजरात के सभी स्टेशनों पर ऊपरी ढ़ांचे का काम अंतिम चरण में है। महाराष्ट्र के सभी तीन एलिवेटेड स्टेशनों पर काम शुरू हो गया है।

जापानी मंत्री की यह यात्रा, भारत के पहले हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण में, भारत और जापान के बीच मज़बूत सहयोग को दर्शाती है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

4 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

6 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

8 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

8 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.