केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग व उद्यम मंत्रालय के औद्योगिक संपत्ति का संरक्षण महानिदेशालय-इटली पेटेंट एवं ट्रेडमार्क कार्यालय और इटली में निर्मित औद्योगिक संपत्ति अधिकारों के क्षेत्र में सहयोग पर इटली गणराज्य के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को अपनी स्वीकृति दे दी है।
समझौता ज्ञापन प्रतिभागियों के बीच एक व्यवस्था की स्थापना को प्रोत्साहन देगा जो उन्हें औद्योगिक संपत्ति और इस क्षेत्र से संबंधित सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग गतिविधियों को विकसित करने में मदद करेगा।
इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य उद्यमों, विशेष रूप से स्टार्ट-अप और लघु एवं मध्यम उद्यमों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आईपीआर प्रणालियों तक पहुंचने व उनमें भाग लेने में सहायता करना है। समझौता ज्ञापन आईपीआर अनुप्रयोगों के प्रसंस्करण, आईपी जागरूकता को प्रोत्साहन देने, आईपीआर व्यावसायीकरण और प्रवर्तन को प्रोत्साहित करने से संबंधित प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने का भी प्रयास करता है।
इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत गतिविधियां प्रतिभागियों द्वारा अकेले या संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रमों और आयोजनों में भागीदारी के माध्यम से आईपीआर के क्षेत्र में सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों, अनुभवों व ज्ञान के आदान-प्रदान और प्रसार का अवसर प्रदान करेंगी।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment