केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज हैदराबाद में केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला-सीएफएसएल परिसर में राष्ट्रीय साइबर फोरेंसिक प्रयोगशाला-एनसीएफएल का उद्घाटन किया।
महिलाओं और बच्चों को साइबर अपराध से बचाने के लिए गृह मंत्रालय के साइबर और सूचना सुरक्षा प्रभाग ने इस प्रयोगशाला की स्थापना की है। सीएफएसएल को इस परियोजना के लिए लगभग 35 करोड 51 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है।
वैज्ञानिकों ने केंद्रीय मंत्री को प्रयोगशाला की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। दूर-दराज का कोई भी व्यक्ति डाटा संग्रह का उपयोग कर सकता है और इससे कम समय में बेहतर रिपोर्ट बन सकती है।