काहिरा में भारत-मिस्र विदेश कार्यालय की परामर्श बैठक संपन्न, राजनीतिक, व्यापारिक वाणिज्यिक और निवेश के मुद्दों पर चर्चा

भारत-मिस्र विदेश कार्यालय की कल मिस्र की राजधानी काहिरा में परामर्श बैठक के 12 दौर संपन्न हुए। विदेश मंत्रालय में वाणिज्य दूतावास, पासपोर्ट और वीजा तथा प्रवासी भारतीय मामलों के सचिव डॉक्टर औसाफ सईद तथा मिस्र के विदेश मंत्रालय में एशियाई मामलों के सहायक विदेश मंत्री ऐमान कामेल ने बैठक की सह अध्यक्षता की। दोनों पक्षों ने राजनीतिक, व्यापारिक वाणिज्यिक और निवेश संबंधी मामलों समेत द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर विचार विमर्श किया। बहुपक्षीय मंचों पर दोनों पक्षों के बीच सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। दोनों देशों ने जलवायु परिवर्तन, आपूर्ति श्रृंखला और जी20 की भारत की अध्यक्षता के अंतर्गत देशों की भागीदारी से जुड़े विषयों पर भी विचार विमर्श किया। भारत और मिस्र के बीच पिछली परामर्श बैठक 2015 में नई दिल्ली में हुई थी।

Related posts

Leave a Comment