कारगिल विजय दिवस: देश सैनिकों के बलिदान को याद कर रहा है

कारगिल विजय दिवस: देश सैनिकों के बलिदान को याद कर रहा है

आज करगिल विजय दिवस है। इस अवसर पर देश सैनिकों के बलिदान को याद कर रहा है। आज ही के दिन सेना ने 1999 में साठ दिनों के युद्ध के बाद करगिल में पाकिस्‍तानी सेना पर विजय हासिल की थी। इस अवसर पर द्रास में करगिल युद्ध स्‍मारक पर पुष्‍पांजलि अर्पित की जा रही है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान, तीनों सेनाओं के प्रमुख, सेना के शीर्ष कमांडर और लद्दाख के उप राज्‍यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्‍त) बी डी मिश्रा द्रास में करगिल विजय दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वायु सेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर द्रास के कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर कारगिल युद्ध में प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर द्रास के कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर कारगिल युद्ध में प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर द्रास के कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर कारगिल युद्ध में प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

Leave a Comment