अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक शैक्षणिक संस्थान में हुए आत्मघाती बम हमले में 19 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं। यह हमला राजधानी के दशती बारची के शिया इलाके में हुआ। तालिबान के प्रवक्ता खालिद जदरान ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना आज सुबह हुई है और अभी तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
काबुल के एक शैक्षणिक संस्थान में आत्मघाती बम हमला,19 लोगों की मौत