भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में मैच के अंतिम दिन जीत के लिए 284 रन के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट पर 165 रन ही बना सकी। श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। श्रेयस ने पहली पारी में 105, जबकि दूसरी पारी में 65 रन बनाए।
वहीं रविचंद्रन अश्विन, अनिल कुंबले और कपिल देव के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन ने इस मैच में छह विकेट लिए और अब तक कुल 419 विकेट लेकर हरभजन सिंह के 417 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
श्रृंखला का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच तीन दिसंबर से मुंबई में खेला जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment