Categories: News-Headlines

ओमिक्रॉन को देखते हुए इस्राइल, मोरक्‍को, जापान और दक्षिण कोरिया तथा यूरोपीय देशों ने विदेशी यात्रियों पर रोक लगाई

कोविड के नए वैरियेंट ओमिक्रॉन को देखते हुए इस्राइल, मोरक्को, जापान, दक्षिण कोरिया ने विदेशी यात्राओ पर रोक लगा दी है। यूरोपीय देशों ने भी विशेष रूप से दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों के लिए अपनी सीमाएं बंद कर दी हैं।

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कल कहा कि नया वेरिएंट चिंता का विषय है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि वे लॉकडाउन का सहारा न लेकर, वैक्सीन और जांच के जरिये ओमिक्रॉन से निपटने की योजना बृहस्पतिवार को घोषित करेंगे।

इस बीच, विशेषज्ञों का कहना है कि नए वैरिएंट से निपटने के लिए वैक्सीन के प्रयोगशाला परीक्षण में कम से कम दो सप्ताह या उससे अधिक का समय लग सकता है। तभी यह पता लग पाएगा कि वैक्सीन इस वेरिएंट पर कितनी कारगर साबित हो सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि वेरिएंट का लगातार बदलता स्वरूप चिंता का विषय है। खबर है कि मॉर्डेना और फाइजर कंपनी जरूरी होने पर अपनी वैक्सीन में बदलाव कर सकते हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के तीन दिन के विशेष अधिवेशन में वैक्सीन का डेटा और प्रौद्योगिकी साझा करने और दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में एक संधि पर विचार-विमर्श जारी है।

इस बीच, ओमिक्रॉंट वैरिएंट को देखते हुए शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट आई, लेकिन कल बाजार में फिर उछाल आ गया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.