सरकार ने सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के विनिवेश को मंजूदी दे दी है। आर्थिक मामलों से संबंधित मंत्रिमंडलीय समिति से अधिकार प्राप्त वैकल्पिक तंत्र ने सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में भारत सरकार की सौ प्रतिशत इक्विटी शेयरधारिता की बिक्री के लिए मेसर्स नंडल फाइनेंस एण्ड लीजिंग प्राईवेट लिमिटेड की सबसे अधिक मूल्य बोली का अनुमोदन किया। इस वैकल्पिक तंत्र में सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह शामिल थे। वित्त मंत्रालय ने बताया कि विनिवेश के लिए दो सौ दस करोड साठ हजार रुपये की बोली को मंजूदी दी गयी है।
सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के विनिवेश की प्रक्रिया, आर्थिक मामलों से संबंधित मंत्रिमंडलीय समिति की मंजूरी के बाद, 2016 में शुरू हुई थी। पूरी प्रक्रिया अंतर मंत्रालय समूह, विनिवेश पर केन्द्रीय सचिव समूह और मंत्रिस्तरीय अधिकार प्राप्त वैकल्पिक तंत्र स्तर पर बहुस्तरीय निर्णय के तहत, पारदर्शी ढंग से संचालित की गयी।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment