कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भाजपा में शामिल हुए

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भाजपा में शामिल हुए

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी आज भोपाल में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। सुरेश पचौरी ने कहा कि कांग्रेस प‍हले वर्गविहीन समाज पैदा करना चाहती थी, लेकिन पार्टी ने इसे अब पूरी तरह दरकिनार कर दिया है।

सुरेश पचौरी के साथ मध्‍य प्रदेश के धार से पूर्व सांसद और प्रदेश कांग्रेस उपाध्‍यक्ष गजेन्‍द्र सिंह राजूखेड़ी, इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्‍ला, अन्‍य पूर्व विधायक विशाल पटेल तथा अर्जुन पलिया और भोपाल जिला कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष कैलाश मिश्र ने भी भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण की।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इन नेताओं के पार्टी छोड़ने को कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। खासकर, सुरेश पचौरी कांग्रेस के एक बड़े और स्‍थापित नेता रहे हैं।

इस अवसर पर भोपाल में भाजपा कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव, भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्‍य भाजपा अध्‍यक्ष वी.डी. शर्मा और पार्टी के अन्‍य नेता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment