Categories: News-Headlines

कांग्रेस के नेतृत्‍व में विपक्षी दलों ने लोकसभा से वॉकआउट कर दिया

कांग्रेस के नेतृत्‍व में विपक्षी दलों ने तमिलनाडु में मेडिकल कॉलेजों और एम्‍स के कामकाज को लेकर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया के साथ चर्चा के बाद सदन से वाकआउट कर दिया।

प्रश्‍नकाल के दौरान कांग्रेस, डीएमके और अन्‍य दलों के विपक्षी सांसदों ने केंद्रीय मंत्री मांडविया की उन टिप्‍पणियों पर आपत्ति की जिसमें उन्‍होंने कहा था कि वे किसी मेडिकल कॉलेज को बुनियादी ढांचे और फैकेल्‍टी के बिना काम नहीं करने देंगे।

मनसुख मांडविया ने कहा कि केंद्र, राज्‍य सरकारों और निजी क्षेत्र को मेडिकल कॉलेज स्‍थापित करने के लिए हर संभव सहायता देगा, लेकिन किसी ऐसे कॉलेज को काम नहीं करने दिया जाएगा जो मूलभूत बुनियादी ढांचे और अन्‍य सुविधाओं के बिना काम कर रहा हो। उन्‍होंने यह भी कहा कि विपक्षी सदस्‍यों को स्‍वास्‍थ्‍य से संबंधित मुद्दों पर राजनीति करने से बचना चाहिए। विपक्षी सदस्‍यों ने उनकी टिप्‍पणियों पर आपत्ति की और केंद्रीय मंत्री से क्षमा मांगने के लिए सदन के बीचों बीच एकत्र हो गए। लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने विरोध कर रहे सदस्‍यों से शांति बनाए रखने की अपील की और उन्‍हें भरोसा दिलाया कि वे टिप्‍पणियों का अध्‍ययन करेंगे। बाद में विरोध कर रहे सदस्‍यों ने सदन से वाकाआउट कर दिया।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

2 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

3 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.