कांग्रेस के नेता गद्दाम प्रसाद कुमार तेलंगाना विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए

कांग्रेस के नेता गद्दाम प्रसाद कुमार तेलंगाना विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए

तेलंगाना में कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जी प्रसाद कुमार को निर्विरोध रूप से राज्‍य विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है। सभी प्रमुख पार्टियों ने उनके नाम का समर्थन किया। विपक्षी दल भारत राष्‍ट्र समिति ने भी उन्हें समर्थन दिया। अस्‍थायी अध्‍यक्ष अकबरुद्दीन ओवैसी कल सदन में जी प्रसाद कुमार के नाम की घोषणा करेंगे और उन्हें सदन की जिम्मेदारी सौंपेंगे।

जी प्रसाद कुमार ने 2009 में पहली बार कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था। उन्हें एन किरण कुमार रेड्डी के मंत्रिमंडल ने हस्तकरघा और वस्त्र मंत्री बनाया गया। अलग तेलंगाना राज्य बनने के बाद श्री प्रसाद 2014 और 2018 में चुनाव हार गए। हाल के चुनाव में उन्‍होंने भारत राष्‍ट्र समिति के आनन्‍द को 12 हजार से अधिक वोटों से हराया है।

Related posts

Leave a Comment