कश्मीर घाटी में हिमपात से सड़कें और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित

कश्मीर घाटी में हिमपात से सड़कें और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित

कश्मीर घाटी में श्रीनगर के साथ ही कई स्थानों पर आज ताज़ा हिमपात हुआ, जिससे सड़क और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में रनवे पर बर्फ जमा होने और कम दृश्यता की वजह से कई उ़़ड़ाने संचालित नहीं की जा सकीं।

कई स्थानों पर बारिश और हिमपात होने की वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया। मुगल रोड और श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ा है।

इस बीच, स्थानीय मौसम विभाग ने अगले बारह घंटे के दौरान कई स्थानों पर बारिश और हिमपात होने का अनुमान व्यक्त किया है।

Related posts

Leave a Comment