कश्मीर के अनंतनाग में पुलिस के साथ मुठभेड में लश्कर-ए-तैयबा का हाईब्रिड आतंकी सज्जादतांत्रे मारा गया है। उसके घर से हथियार और आतंकी हमले में इस्तेमाल किया गया वाहनभी बरामद किया गया। कश्मीर पुलिस ने बताया कि सज्जाद तांत्रे अनंतनाग के रखमोमेन, बिजबेहरा में 13 नवंबर को दो प्रवासी मजदूरों पर हमले में शामिल था। हमले में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में एक मजदूर की 18 नवंबर को अस्पताल में मौत हो गई।
श्रीनगर में राष्ट्रीय राइफल्स और श्रीनगर पुलिस ने तीन हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया
श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में राष्ट्रीय राइफल्स और श्रीनगर पुलिस ने आज तीन हाइब्रिडआतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार आतंकवादियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं।