कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मुर्शिदाबाद में वक्फ अधिनियम के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में विस्थापित लोगों की पहचान और पुनर्वास के लिए तीन सदस्यों की समिति बनाई है। न्यायालय ने कहा कि इस समिति में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव के अलावा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग के एक-एक सदस्य होंगे। समिति को पन्द्रह मई तक रिपोर्ट सौंपनी है। न्यायमूर्ति सोमन सेन और राजा बसु चौधरी की खंडपीठ ने कहा कि 12 अप्रैल के आदेश के अनुसार केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल मुर्शिदाबाद के हिंसा ग्रस्त क्षेत्रों में तैनात रहेगी।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...