Categories: News-Headlines

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: शाम पांच बजे तक 65 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान लगभग सम्‍पन्‍न हो गया है। शाम पांच बजे तक 65 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। शाम 6 बजे मतदान समाप्‍त होने के बाद भी कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखी जा रही हैं। निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों में शाम छह बजे तक प्रवेश करने वाले मतदाताओं को वोट डालने की अनुमति दी है।

शाम पांच बजे तक सबसे अधिक 78 दशमलव 22 प्रतिशत मतदान रामनगरम जिले में और सबसे कम 48 दशमलव 63 प्रतिशत बेंगलुरु दक्षिण में हुआ। 224 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 2 हजार 615 उम्मीदवार मैदान में हैं। 58 हजार 545 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ।

पूरे राज्य में चुनाव कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा। विजयपुरा जिले के बसवनबागेवाड़ी निर्वाचन क्षेत्र के मसाबिनाला में एक अधिकारी के साथ मारपीट करने के आरोप में 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मतगणना शनिवार को होगी। 2018 में पिछले विधानसभा चुनाव में 72 दशमलव तीन छह प्रतिशत मतदान दर्ज किया था।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

4 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

4 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.