Categories: News-Headlines

कर्नाटक विधानसभा चुनाव का मतदान एक ही चरण में 10 मई को, मतगणना 13 मई

कर्नाटक विधानसभा चुनाव का मतदान एक ही चरण में 10 मई को होगा। मतगणना 13 मई को होगी। 224 सदस्‍यों वाली विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्‍त हो रहा है। नई दिल्‍ली में संवाददाता सम्‍मेलन में मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार ने बताया कि आयोग स्‍वतंत्र और निष्‍पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है और चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। उन्‍होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने इस बार युवा मतदाताओं, महिलाओं, किन्‍नरों और कमजोर जनजातीय समूहों पर विशेष ध्‍यान दिया है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, चुनाव कार्यक्रम की गजट अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी होगी। नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथ‍ि बीस अप्रैल है। 21 अप्रैल को नामंकनों पत्रों की जांच होगी और 24 अप्रैल तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे। राजीव कुमार ने बताया कि 58 हजार 282 मतदान केन्‍द्र बनाए गए हैं, जिनमें 24 हजार 63 शहरी क्षेत्रों में और 34 हजार 219 ग्रामीण क्षेत्रों में है। मतदाताओं की कुल संख्‍या पांच करोड 21 लाख हैं, जिनमें दो करोड 62 लाख पुरुष और 2 करोड़ 59 लाख महिला मतदाता हैं। 9 लाख से अधिक लोगों को पहली बार वोट देने का मौका मिलेगा।

राज्‍य की 224 विधानसभा सीटों में से 36 सीट अनुसूचित जातियों के लिए और 15 सीट अनुसूचित जन-जातियों के लिए आरक्षित हैं। वर्ष 2018 में हुए पिछले चुनाव में विधानसभा की 224 सीटों में से 104 सीटें भारतीय जनता पार्टी ने जीती थी, कांग्रेंस को 80 तथा जनता दल सेक्‍यूलर को 37 सीट मिली थी। कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बासव राव बाोमई ने रविवार को बताया था कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद अवने प्रत्‍याशियों की सूची जारी करेगी। इस बीच विपक्षी कांग्रेस और जनता दल सेक्‍यूलर ने अपने उम्‍मीदवारों की पहली सूची घोषित कर दी है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष बी.के. शिवकुमार ने बताया कि पार्टी की सौ उम्‍मीदवार की दूसरी सूची बृहस्‍पतिवार के बाद जारी होगी। पार्टी की पिछले हफ्ते जारी हुई पहली सूची में 124 उम्‍मीदवार शामिल हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

3 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

4 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.