संसद के दोनों सदनों में अदाणी मुद्दे की जांच सयुक्त संसदीय समिति से कराने और अन्य मुद्दों को लेकर आज लगातार बारहवें दिन भी गतिरोध जारी रहा। हंगामे के कारण लोकसभा को सोमवार तक और राज्यसभा को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। लोकसभा में आज सवेरे जब सदन की बैठक शुरू हुई तो कांग्रेस, डीएमके और अन्य दलों के सदस्य सदन के बीचों-बीच आ गए और अदाणी मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग करने लगे। कांग्रेस, डीएमके और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने अपना विरोध प्रकट करने के लिए काले कपड़े पहने हुए थे। शोरशराबे के बीच पीठासीन अधिकारी ने सदन की कार्यवाही दोपहर बारह बजे तक के लिये स्थगित कर दी।
उधर, राज्यसभा में भी ऐसी ही स्थिति रही। सदन की बैठक शुरू होते ही कांग्रेस के सदस्य सदन के बीचों-बीच आ गए और अदाणी समूह के मामले पर संयुक्त संसदीय समिति की जांच कराने को लेकर नारेबाजी करने लगे। तृणमूल कांग्रेस, भारत राष्ट्र समिति, डीएमके, आम आदमी पार्टी, वामदल भी उनके समर्थन में आ गए। कांग्रेस और डी.एम.के. सदस्यों ने विरोध प्रकट करने के लिए काले कपड़े पहने हुए थे। सत्तारूढ़ सदस्यों ने भारतीय लोकतंत्र पर राहुल गांधी के बयान को लेकर उनकी मांफी की मांग दोहराई। गतिरोध जारी रहने पर सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment