Categories: News-Headlines

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल, राज्य में 224 विधानसभा सीटों के लिए 2 हज़ार 613 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए कल वोट डाले जाएंगे। राज्य में 224 विधानसभा सीटों के लिए दो हज़ार छह सौ तेरह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रचार के अंतिम दिन कल विभिन्‍न राजनीतिक दलों के नेताओं ने रोड शो और जन सभाएं की। हमारे संवाददाता ने बताया है कि राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष विधानसभा चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस विभाग ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

कल मतदान के दिन कड़़े सुरक्षा प्रबंध किए गए है। काफी बड़े तादात में पुलिस और पारा मिलिट्री टुकड़ियों का बल तैनात किया जाएगा। बीस मतदान क्षेत्रों के लिए एक सेक्टर मोबाइल यूनिट के हिसाब से दो हजार नौ सौ तीस सेक्टर मोबाइल यूनिट तैनात किए जाएगे। एक इंस्पेक्टर के नेतृत्व में मॉनेटरिंग मोबाइल यूनिट मतदान क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंध की निगरानी करेगी। हर एक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक डीवाई एसपी स्तर के पुलिस अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। जिला और राज्य की सीमाओं पर सात सौ चेक पोस्ट बनाए गए है। ईवीएम की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

8 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.