अमेरिका, भारत और UAE के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने सऊदी अरब के युवराज और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान से रविवार को मुलाकात की और बुनियादी ढांचे पर क्षेत्रीय पहल के सम्बंध में चर्चा की। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, अमरीका के जैक सुलिवान और संयुक्त अरब अमीरात के शेख ताहनून बिन जायद अल नाह्यान ने ऑस्ट्रेलिया में इस महीने होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन से पहले इस बैठक में भाग लिया।
अमरीका ने कहा है कि इस बैठक में नेताओं को भारत और विश्व से जुडे अधिक सुरक्षित और खुशहाल मध्य-पूर्व क्षेत्र के संबंध में अपने दृष्टिकोण साझा करने के लिए कहा गया।
सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि बैठक में इन देशों के बीच संबंधों को इस तरीके से मजबूत करने के उपायों पर चर्चा हुई ताकि इस क्षेत्र में विकास और स्थिरता को बढावा मिले।
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने इस दौरान अमरीका के अपने समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक की और आपसी तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment