केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मणिपुर में स्थिति नियंत्रण में है। पूर्वोत्तर के इस हिंसाग्रस्त राज्य में कर्फ्यू अभी जारी है। एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि मणिपुर सरकार मैतई समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने के विषय पर निर्णय लेने से पहले सभी हितधारकों से परामर्श करेगी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने जो आदेश पारित किया है उसपर सभी संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके बाद मणिपुर सरकार उचित निर्णय लेगी। उन्होंने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति या समूह को डरने की आवश्यकता नहीं है। मणिपुर के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने बताया कि स्थिति में धीरे धीरे सुधार हो रहा है।
अभी टेंशन ज्यादातर शहरों में और ज्यादातर वैली में रिलीज्ड है काफी कम हो गया है। बहुत ही सस्पिशंस और रियूमर काफी कम हो गई है। लोगों की कंप्लेन भी जो आ रही है वह भी कम हो गई है। कुछ कांपोंपी के कुछ एरिया और मोरे एरिया में अभी लोगों में टेंशन कंपेरेटवली यहां की तुलना में ज्यादा है। करीब एक सौ 34 आर्म्स रिकवर हो गए है और उनकी रिकवरी की वजह से ही थोड़ा सा माहौल भी अच्छा हो रहा है। 37 इज द कॉन्फॉर्म फिगर और कुछ और भी देथ की रिपोर्ट्स है हमलोगों के पास इस वॉयलेंस में हुई है उसका वेरिफिकेशन हमलोग कर रहे है।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment