कनार्टक उच्च न्यायालय ने आज ट्विटर की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से कुछ साइट्स और एप्स पर रोक लगाने के आदेश को चुनौती दी गई थी। ट्विटर के आचरण का उल्लेख करते हुए न्यायालय ने उस पर 50 लाख रुपये की लागत का जुर्माना भी लगाया है। सोशल मीडिया के ब्लॉगिंग मंच ट्विटर ने पिछले महीने जून में मंत्रालय के आदेश के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की थी। उसने दावा किया था कि मंत्रालय का आदेश सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69-ए और अनुच्छेद-14 का उल्लंघन है, जिनमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित की गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय ने गृह मंत्रालय की सिफारिश और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर सट्टेबाजी की एक सौ अड़तीस साइट और ऋण देने वाले चौरानवे एप पर रोक लगा दी थी।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...