कनाडा सरकार ने देश के पश्चिमी ब्रिटिश कोलंबिया क्षेत्र में आपात स्थिति घोषित कर दी है। यह घोषणा पश्चिम केलोना शहर के आसपास के क्षेत्र में जंगल की आग फैलने से और अधिक घरों के नष्ट होने की आशंका के बाद की गई है। पिछले 24 घंटों में मैकडॉगल क्रीक जंगल की आग 64 हेक्टेयर से बढ़कर 6,800 हेक्टेयर क्षेत्र में फैल गई है। इन क्षेत्रों से 4 हजार 8 सौ से अधिक लोगों को हटाने के आदेश दिए गए हैं। जंगल की इस भीषण आग के कारण 50 प्रतिशत से अधिक लोगों को विस्थापित करना पड़ा है। वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने बताया है कि पूरे क्षेत्र में जंगल की भीषण आग का कारण जलवायु परिवर्तन, सूखा और बिजली गिरने के साथ-साथ प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाली मानवीय गतिविधियां हैं।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...