Categories: News-Headlines

कतर में भारत के राजदूत ने तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख मोहम्‍मद अब्‍बास स्‍टेनक्जई से मुलाकात की

कतर में भारत के राजदूत दीपक मित्‍तल ने आज दोहा में तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख मोहम्‍मद अब्‍बास स्‍टेनक्जई से मुलाकात की। तालिबान की ओर से अनुरोध पर दोहा में भारतीय दूतावास में यह बैठक हुई।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि अफगानिस्‍तान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा और शीघ्र वापसी पर बातचीत केन्‍द्रि‍त रही। मंत्रालय ने कहा कि भारत आने के इच्‍छुक अफगानी नागरिक विशेष रूप से अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के सदस्‍यों के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। भारतीय राजदूत दीपक मित्‍तल ने भारत की इस चिंता का उल्‍लेख किया कि अफगानिस्‍तान की जमीन का इस्‍तेमाल भारत विरोध गतिविधियों और किसी भी तरह के आतंकवाद के लिए नहीं किया जाना चाहिये। तालिबानी प्रतिनिधि ने भारतीय राजदूत को भरोसा दिलाया कि इन मुद्दों पर अनुकूल दृष्टिकोण से विचार किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

सोने की कीमतों में गिरावट के बीच बढ़ी पुरानी ज्वेलरी की बिक्री, आगे और सस्ता होने की आशंका से लोग बेच रहे गोल्ड

सोने की कीमतों में गिरावट से बदला बाजार का रुख देशभर में सोने की कीमतों… Read More

2 hours ago

Winter Storm Alert: इस सप्ताह 3 फीट तक बर्फ गिरने और तेज हवाओं की संभावना

अमेरिका के कई राज्यों में विंटर स्टॉर्म का अलर्ट अमेरिका के कई राज्यों में इस… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.