आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने सूखे कचरे से खिलौना बनाने की अनूठी प्रतियोगिता स्वच्छ ट्वायकैथॉन शुरू की है। मंत्रालय में सचिव मनोज जोशी ने कहा है कि टूटे खिलौने आम तौर पर कचराघर में फैंक दिये जाते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले जो लकडी के खिलौने बनते थे, वे अधिक दिन तक चलते थे। मनोज जोशी ने कहा कि पुराने खिलौनो को नया रूप देकर फिर से बेचा जा सकता है। उन्होंने खिलौनों को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए समाजिक स्तर पर आंदोलन चलाए जाने पर जोर दिया। यह प्रतियोगिता शहरी स्वच्छ मिशन के तहत शुरू की गई है। प्रतियोगिता सूखे कचरे से खिलौना तैयार करने में नवाचारों के लिए खुली होगी। इसमें सुरक्षा मानकों के पालन के साथ कुशल डिजाइन के खिलौने तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा। यह प्रतियोगिता माईगॉव्स इनोवेट इंडिया पोर्टल पर आयोजित होगी। सेंटर फॉर क्रिएटिव लर्निंग और आई.आई.टी. गांधीनगर इस पहल के साझीदार हैं।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...