Categories: News-Headlines

कई देशों ने चीन से आने वाले यात्रियों के लिए नए दिशा-निर्देशों की घोषणा की

बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए कई देशों ने चीन से आने वाले यात्रियों के लिए नए दिशा-निर्देशों की घोषणा की है। इनमें निगरानी और आरटी-पीसीआर जांच बढाना शामिल है। चीन द्वारा सोमवार को कोविड से जुड़े कड़े नियमों में ढील देने की घोषणा के बाद इन देशों ने ये कदम उठाया है। चीन ने आठ जनवरी से अंतर्राष्‍ट्रीय यात्रियों के लिए अनिवार्य क्‍वारंटीन समाप्‍त करने की घोषणा की है।

अमेरिका ने कल कहा था कि पांच जनवरी से चीन से आने वाले यात्रियों के लिए नेगेटिव जांच रिपोर्ट देना अनिवार्य होगा और यह रिपोर्ट प्रस्‍थान से दो दिन से अधिक पहले की नहीं होनी चाहिए। प्रस्‍थान से 10 दिन पहले कोरोना से संक्रमित हुए यात्रियों के मामले में नेगेटिव जांच रिपोर्ट के स्थान पर स्‍वस्‍थ होने का दस्‍तावेज प्रस्‍तुत करना होगा।

जापान ने भी चीन से आने वाले यात्रियों के लिए हवाई अड्डे पर जांच अनिवार्य कर दी है। मलेशिया और ताइवान ने भी चीन से आने वाले यात्रियों के लिए भी निगरानी और आरटी-पीसीआर जांच की घोषणा की है। भारत ने चीन और कोविड संक्रमण की अधिकता वाले देशों से आने वाले यात्रियों की निगरानी और चिकित्‍सीय जांच करने को कहा है। विदेश मंत्रालय ने चीन जाने वाले यात्रियों को रवाना होने से 48 घंटे पहले न्यूक्लिक एसिड जांच कराने की सलाह दी है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

8 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.